{"_id":"5b01c5544f1c1b894c8b616b","slug":"71526842708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन को भेजा कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन को भेजा कारण बताओ नोटिस
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि बाम गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र सलेक चंद्र के विद्युत कनेक्शन के लिए कोई आवेदन नहीं किया, उसके बाद भी घर में विद्युत लाइन चालू कर दी गई। मना करने के बाद भी कनेक्शन चलता रहा। उसने शिकायत ऊर्जा निगम से की, जिसके काफी समय पर कनेक्शन हटाया । तिवारी ने बताया कि उसने पीड़ित की ओर से कनेक्शन के संबंध में ऊर्जा निगम से आरटीआई के तहत सूचना मांगी। समय पर सूचना न देने पर आयोग में अपील की। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को आयोग ने तलब किया। राजवीर सिंह एक्सईएन के समय का प्रकरण है, इनकी लापरवाही सामने आई। अब वह सहारनपुर तैनात है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने सहारनपुर में तैनात एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण अश्वनी कुमार अभी भी मानसिक रूप से परेशान हैं। जो कनेक्शन कटवा दिया, इसके बाद से लगातार विभाग की ओर से बिजली का बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन