{"_id":"6aeee935ea44fac41b0398a1","slug":"west-bengal-cm-suvendu-praises-abvp-campaign-against-anti-national-elements-in-universities-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शुभेंदु ने की एबीवीपी की तारीफ: कहा- ब्लीचिंग पाउडर-फिनाइल, जिसकी जरूरत होगी मैं दूंगा; क्यों बोले ऐसा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम शुभेंदु ने की एबीवीपी की तारीफ: कहा- ब्लीचिंग पाउडर-फिनाइल, जिसकी जरूरत होगी मैं दूंगा; क्यों बोले ऐसा?
Sat, 07 Nov 2026 04:18 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
पीटीआई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:18 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रेसिडेंसी और जादवपुर यूनिवर्सिटी में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एबीवीपी की सराहना की है। उन्होंने विरोधी समूहों पर तीखा हमला बोलते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और जादवपुर विश्वविद्यालय में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने संगठन से अपने प्रयास जारी रखने की अपील भी की। मानिकतला में काली पूजा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों में कुछ समूह 'कश्मीर मांगे आजादी' जैसे नारे लगाते हैं।
ये भी पढ़ें: '1.3 अरब लोगों पर हो रहा प्रयोग': एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर केंद्र पर भड़के प्रियांक खरगे, मंहगाई पर क्या बोले?
उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अपना अभियान जारी रखने का आग्रह करते हुए कहा कि इस 'सफाई अभियान' के लिए जहां भी जरूरत होगी, वह ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल भी किया। उन्होंने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' और 'कश्मीर मांगे आजादी' जैसे नारे लगाने वाले समूहों का जिक्र करते हुए उन्हें 'कॉकरोच', 'खटमल' और 'दिमागी नक्सली' बताया।
विज्ञापन
सीएम शुभेंदु ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा, 'मैं एबीवीपी के अपने राष्ट्रवादी भाई-बहनों को बधाई देता हूं। यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने प्रेसीडेंसी और जादवपुर विश्वविद्यालयों को ऐसे लोगों से साफ करने का जिम्मा उठाया है, जो इस तरह के नारे लगाते हैं और राष्ट्रविरोधी भावनाओं को बढ़ावा देते हैं।' उन्होंने कहा, 'जो भी जरूरी होगा, चाहे ब्लीचिंग पाउडर हो या फिनाइल, मैं उपलब्ध कराऊंगा। सफाई जारी रहनी चाहिए।' अधिकारी ने आगे कहा, 'यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है। स्वामी विवेकानंद का जन्म भी इसी मिट्टी पर हुआ था।'
पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए?
सीएम शुभेंदु ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने 2025 में उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस की गाड़ी में काली की मूर्ति ले जाए जाने की घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि यह काम बनर्जी के निर्देश पर किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल महालया के दौरान दिल्ली में खुद बनर्जी को पुलिस की गाड़ी में बैठना पड़ा। उन्होंने इसे 'सनातनियों की शक्ति' बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से रोशनी के त्योहार के दौरान मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इससे पारंपरिक कुम्हारों और दीये बनाने वाले कारीगरों को मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: केरलम: पहले अभिनेताओं पर लगाया था लूटपाट का आरोप, अब खुद दुष्कर्म मामले में डॉक्टर फरार; पुलिस ने शुरू की जांच
कोलकाता पुलिस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम शुभेंदु ने चोरबागन दुर्गा पूजा हादसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'अगर बेहतर तालमेल होता, तो हम चोरबागन हादसे को टाल सकते थे। मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद से आग्रह किया कि वे आने वाली काली पूजा और दिवाली के दौरान सतर्क रहें। अधिकारी ने पुलिस प्रशासन से यह भी कहा कि वे आने वाली काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बेहतर तालमेल सुनिश्चित करें, ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।