Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav to visit Ayodhya with his family on December 12; will offer prayers at Ram Lalla and also v

यूपी: 12 दिसंबर को परिवार संग अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, रामलला के दर्शन कर हनुमानगढ़ी में भी टेकेंगे मत्था

Sat, 07 Nov 2026 01:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Nov 2026 01:34 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव, बेटे और बेटी के साथ अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी भी पहुंचेंगे। दौरे के दौरान अखिलेश साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे तथा उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav to visit Ayodhya with his family on December 12; will offer prayers at Ram Lalla and also v
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। यहां वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख की जानकारी दी। पवन पांडे के मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे। पवन पांडे ने बताया कि सपा प्रमुख संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

साधु-संतों से भी मिलेंगे अखिलेश

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताया कि अखिलेश यादव अयोध्या प्रवास के दौरान साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात करेंगे। वह अलग-अलग मठों में जाकर संतों का आशीर्वाद ले सकते हैं और उनके साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस तरह उनका पूरा दिन धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बीतेगा। पवन पांडे ने बातचीत में राम मंदिर में चोरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रामलला और हनुमान जी से प्रार्थना करेंगे। साथ ही मंदिर में चोरी करने वालों के खिलाफ न्याय की विनती करेंगे।

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करेंगे अखिलेश

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। इससे पहले भाजपा के नेता रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में 12 दिसंबर को प्रस्तावित उनका अयोध्या दौरा सियासी लिहाज से भी चर्चा में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed