{"_id":"5a7a05304f1c1bb1208b7bca","slug":"71517946160-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता और गुरुजनों का करना चाहिए सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता और गुरुजनों का करना चाहिए सम्मान
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल, आदमपुर पुसार में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में योगाचार्य रवि शास्त्री ने बच्चों को योग के साथ नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया।
आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के तत्वावधान में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में योगाचार्य रवि शास्त्री ने कहा कि बच्चों को अपने माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। अपने बड़ों का सम्मान करने से हमें जीवन में आयु, यश, विद्या, बल प्राप्त होता है। आज हमारा समाज पतन की ओर बढ़ता जा रहा है। हम अपने समाज में अच्छी परंपराओं को स्थापित कर नये स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प लेकर सब मिलकर अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में अपनी आहुति देने का कार्य करें। इस मौके पर बच्चों को पीटी एवं योगाभ्यास कराए। इसमें स्कूल प्रबंधक विपिन पंवार, मास्टर विजय सिंह, यतेंद्र आर्य, आचार्य धर्मवीर आर्य, रश्मि पंवार, संजीव कुमार, शिवम आदि का सहयोग रहा।