{"_id":"5a29964f4f1c1b4c528b8192","slug":"71512674895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए चेयरमैन से आस, कैसे मिले गंदगी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए चेयरमैन से आस, कैसे मिले गंदगी से निजात
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर निकाय चुनाव हो चुके हैं और नगरवासियों ने नया चेयरमैन भी चुन लिया है, लेकिन अभी भी नगर मेें दर्जनों जनसमस्याएं मुंह बाएं खड़ी हुई है। ऐसे में लोग नए चेयरमैन से फैली समस्याओं को दूर करने की आस लगाएं बैठे हैं। अब देखना है कि नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनता की आस पर कितने खरे उतरते हैं।
नगर में भीषण अतिक्रमण व जाम की समस्या के बाद जगह-जगह पड़ी गंदगी लोगों को परेशान कर रही है। सही ढंग से सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण ऐसी कोई कालोनी या मोहल्ला नहीं है, जहां पर गंदगी के ढेर न लगे हैं। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध लोगों को सांस लेेने में परेशानी हो रही है। गंदगी का आलम यह है कि अब लोगों को नगर में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। नगरवासी बबलू मलिक, गौरव मलिक, सचिन चौहान, यशवीर तोमर, अमित तोमर, सोनू, सत्यपाल आदि ने कहा गंदगी के कारण घरों से निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी से नालियां, सड़के अटी पड़ी है। गंदगी से मच्छर भी पनप रहे हैं, इनके काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा से जनसमस्याओं को दूर करने की आस लगाएं बैठे हैं। इस संबंध में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा ने कहा नगर में समस्याएं ही समस्याएं है। जाम, अतिक्रमण, गंदगी को दूर करना मेरी प्राथमिकता है। नगर का चहुंमुखी विकास करने ही मेरा उद्देश्य है। हर कीमत पर लोगों को जनसमस्याओं से निजात दिलाना मेरा पहला मकसद है।