फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हादसे में सिपाही बाल-बाल बचा

हादसे में सिपाही बाल-बाल बचा

Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
हादसे में सिपाही बाल-बाल बचा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बागपत-मेरठ मार्ग पर एक ट्रक की सिपाही को साइड लगी। वह ट्रक के आगे गिरने से बाल-बाल बचा। आरोपी चालक ट्रक को लेकर भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सिपाही प्रवेश कुमार शर्मा कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की पुलिस चौकी पर तैनात है। उसके मुताबिक रविवार सुबह वह कस्बे में रेलवे फाटक पर लगे जाम को खुलवाने के बाद वापस चौकी पर लौट रहा था। तभी मेरठ की ओर से तेज गति से एक ट्रक आया। ट्रक की साइड उसको लगी। वह ट्रक के आगे गिरने से बाल-बाल बचा। शोर शराबा होने पर आरोपी चालक ट्रक को लेकर भाग गया। वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घेराबंदी कर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर उसको पकड़ लिया गया। पुलिस आरोपी चालक को कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन


रटौल में कार की टक्कर से बच्ची घायल
चांदीनगर (बागपत)। रटौल निवासी दिलशाद की सात वर्षीय बेटी इरम गांव में ही दुकान से सामान लेने के लिए गई । सड़क पार करते समय कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। परिजनों ने बच्ची को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत गंभीर बनी है। इसके अलावा बिहार निवासी अख्तर रटौल में रहता है और रिक्शा चलाता है। रविवार को रिक्शा लेकर विनयपुर जा रहा था। विनयपुर गांव के गेट के पास ही ट्रैक्टर ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed