{"_id":"599b35c44f1c1b79098b49d0","slug":"71503344068-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में किशोर सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में किशोर सहित दो घायल
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) । सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। सुमित पुत्र सोमपाल निवासी गुराना रोड बड़ौत सोमवार की सुबह बाइक से अपने मामा के यहां खेड़की जा रहा था। जब वह ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं फैजान (14) पुत्र इकबाल निवासी गुराना सोमवार को अपनी स्कूटी से बड़ौत आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया और वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिजन घायलों के इलाज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन