{"_id":"599b34a54f1c1b4a198b489f","slug":"71503343781-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे शिक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे शिक्षा अधिकारी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शिक्षा व्यवस्था सुधारने को योगी सरकार ने भले ही नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही बच्चों को यूनिफार्म और किताबें मुहैया कराने के निर्देश दे दिए हो, लेकिन असल में जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आलम यह है कि नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए ़साढ़े माह बीत चुका है, लेकिन अभी भी अधिकांश बच्चे यूनिफार्म और किताबों से वंचित हैं। समस्या को लेकर सोमवार को अभिभावकों ने तहसील पर प्रदर्शन भी किया।
अभिभावकों का कहना है कि यूनिफार्म और किताबों के लिए बजट मुहैया कराया जा चुका है, इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाया जा रहा है। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 90 प्रतिशत किताबें विभाग को प्राप्त हुई है। लेकिन, अधिकांश स्कूलों में बच्चों को नई किताबें नहीं दी गई। सोमवार को अभिभावकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर एसडीएम को मामले की जांच कर लापरवाही बरत रहे शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इनमें नरेश, सुभाष, अनिल, प्रकाश, जोगेंद्र, प्रवीण, सुभेंद्र, अमरपाल, नेत्रपाल, योगेश, जयवेंद्र आदि रहे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा जल्द ही प्रत्येक बच्चों के पास यूनिफार्म व किताबें उपलब्ध हो जाएगी।