फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति को निष्कासित करने का पत्र भेजा

प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति को निष्कासित करने का पत्र भेजा

Sun, 17 Mar 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य को प्रबंध समिति को निष्कासित करने का पत्र भेजा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के पदासीन अध्यक्ष व प्रबंधक की सदस्यता निष्कासित करने का पत्र डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को भेजा है। दूसरी तरफ प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने इसको पूर्ण रूप से फर्जी बताया है।

डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने जेवी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री को भेज पत्र में बताया कि पूर्व के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जेडी मेरठ ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा और प्रबंधक योगेंद्र पाल को जाट शिक्षा सभा की आजीवन सदस्यता से निष्कासित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने कहा डीआईओएस द्वारा भेजा आदेश का पत्र मिला है। उधर डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा जेडी मेरठ के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने कहा यह सब फर्जीवाड़ा चल रहा है। जेवी कॉलेज की संस्था का नाम देश-विदेश तक है। संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed