{"_id":"5aee0a184f1c1b5c098b83ea","slug":"61525549592-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो ट्रेन रद्द, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ दो ट्रेन रद्द, यात्री परेशान
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को एक साथ दो ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना और रद्द होना आम बात है। शनिवार को भी एक साथ दो ट्रेन 54475 और 54476 रद्द रहीं। इसके अलावा शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 बागपत तक ही चली। इसके चलते अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं यात्रियों को बसों व डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि इस रेल मार्ग पर सुविधा बढ़ने के बजाए लगातार घटती जा रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शुक्रवार को ही ट्रेन रद्द होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया था।