{"_id":"5a551b664f1c1b346f8b5e53","slug":"61515527014-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत कालीन रात्रि भ्रमण के लिए पिचौकरा पहुंचे डीएम, सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत कालीन रात्रि भ्रमण के लिए पिचौकरा पहुंचे डीएम, सुनी शिकायतें
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
मंगलवार को शीत कालीन रात्रि भ्रमण के लिए डीएम पिचौकरा गांव में पहुंचे। इससे अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की जनसमस्याएं भी सुनीं।
डीएम ऋषिरेंद्र मंगलवार की रात्रि में पिचौकरा गांव शीत कालीन रात्रि भ्रमण के लिए पहुंचे तो अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव में डीएम के आने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो डीएम ने उनकी शिकायतें भी सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने और राशन डीलरों के सही ढंग से राशन वितरण न करने, बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, अलाव जलाने की व्यवस्था, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने सहित 64 शिकायतें की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार मांगेराम चौहान, बीडीओ वेदप्रकाश द्विवेद्वी, एडीओ योगेंद्र मलिक, लेखपाल गजेंद्र, रामपाल यादव, विनीत मलिक, संदीप, वीरेंद्र, सचिव पूजा तोमर, ग्राम प्रधान सलमा, हाजी फरमान आदि रहे।