{"_id":"59bed4c74f1c1b26688b52fd","slug":"61505678535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 तक देश में कोई गरीब नहीं रहेगा- डॉ. सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 तक देश में कोई गरीब नहीं रहेगा- डॉ. सत्यपाल सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, जल विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा 2022 तक देश में कोई गरीब नहीं रहेगा और न ही गंदगी रहेगी। मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा ने यह संकल्प लिया है।
वे रविवार को दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में कश्यप समाज एवं अति पिछड़ा समाज आरक्षण एवं अधिकार रैली को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने भाषण के शुरूआत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाईं दी और कहा भाजपा का नारा है कि आतंकवाद और अपराध से मुक्ति दिलाएंगें। गरीब, दलितों, शोषितों को न्याय दिलाया जाएगा। महिलाओं की सरकार होगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाते खोले और दो लाख का बीमा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन गरीबों को बांटे । भाजपा सर्व समाज के लोगों के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कश्यप समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें ताकि वे उच्च पदों पर बैठ सके। उन्होंने कहा बागपत में शिक्षा का केंद्र खोलने जा रहे हैं, उसके सभी प्रयास पूरे हो गए हैं, इससे क्षेत्र के युवाओं को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कश्यप समाज ने कभी भी राष्ट्र विरोधी किसी भी आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। कश्यप समाज ने हमेशा भाजपा की सराहना की। चरथावल के विधायक विजय कश्यप ने कहा भाजपा ही कश्यप समाज का उत्थान कर सकती हैं। इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांग की। कार्यक्रम के संयोजक राम कुमार कश्यप सूप ने कहा कश्यप समाज का पश्चिमी उप्र में एक सदस्य पिछड़े आयोग में रखा जाए ताकि हमारे पढ़ने वाले बच्चे व्यवसायिक शिक्षा को पाने के लिए महंगी फीस नहीं दे सकते और समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी में मौका दिलाया जाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने उनकी समस्याओं को सरकार में रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रणजीत सिंह कश्यप, सूर्य प्रकाश, संजय कश्यप, जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता साहब सिंह ने की। संचालन रणवीर सिंह ने किया। इसमें विनोद कुमार, सूरजमल, वीरपाल, ओमपाल, अजय कुमार, विजयपाल, रामपाल, बाबूराम, जयकुमार, वेदपाल उपाध्याय, राम कुमार पंवार, नीरज कौशिक, सुरेंद्र ठेकेदार, बदन सिंह उर्फ भासु, डॉ. पुष्पेंद्र, सुधीर मान, भास्कर दत्त शर्मा, जसवीर सोलंकी, बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र राठी आदि रहे।
सफाई अभियान चलाया
बड़ौत। कश्यप समाज एवं अति पिछड़ा समाज आरक्षण एवं अधिकार रैली के बाद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में सफाई अभियान चलाया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बड़ौत विधायक केपी मलिक, राम कुमार पंवार, रविंद्र राठी आदि उपस्थित रहे।