फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आतंकवाद के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन

आतंकवाद के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों ने पत्र पर हस्ताक्षर कर पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छात्र कॉलेज परिसर मेें एकत्र हुए और पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। डायरेक्टर चौधरी ने कहा अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से देश की करोड़ों की आबादी को ठेस पहुंची है। यदि जल्द ही हमले का पाकिस्तान को जवाब नहीं दिया तो लोग आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग उठायी। इनमें नितिन, सुभाष, रूपक, संदीप, राजेश, प्रमोद, अशोक, धर्मेंद्र, प्रवेश, नरेंद्र, सावन आदि रहे। वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें छात्र-छात्राएं प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन के नेतृत्व में एकत्र हुए और पाकिस्तान का पुतला जलाया। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा की। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें रोहित जैन, आकाश, विनित, अनुज, रोहित, अक्षय, शुभम, विवेक, दीपांशु रहे। इसके अलावा किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता व ममता गुप्ता ने आतंकी हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed