फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   5573 cases settled in Lok Adalat, fine of 3.30 crores recovered

लोक अदालत में 5573 वादों का निस्तारण, 3.30 करोड़ का अर्थदंड वसूला

Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
5573 cases settled in Lok Adalat, fine of 3.30 crores recovered
बागपत कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन के बाद निरीक्षण करते न्यायाधीश - फोटो : BAGHPAT
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 5573 मामलों का निस्तारण कराकर तीन करोड़ 30 लाख 249700 का अर्थदंड वसूला गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रगति सिंह ने बताया कि लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज सुधीर कुमार ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 23671 वाद आए, जिनमें से 5573 मामलों का निस्तारण कराया गया। तीन करोड़ 30 लाख 24 हजार 970 रुपये अर्थदंड के रुप में वसूले गए। नोडल अधिकारी शाजिया जैदी, प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश अवध बिहारी सिंह, एडीजे स्पेशल शैलेन्द्र पांडेय, सुशील कुमार तृतीय, शैलजा राठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय चंचल, कृष्ण कुमार द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह के अलावा न्यायिक मजिस्ट्रेट वरुण कौशिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा सुहाग, सुमन, प्रियंवदा ग्रामीण न्यायालय बड़ौत, राजन राठी सिविल जज जूनियर डिवीजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed