फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शुकर पकड़ने गए थे शिकारी, जाल में फंस गया तेंदुआ

शुकर पकड़ने गए थे शिकारी, जाल में फंस गया तेंदुआ

Sun, 03 Feb 2019 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
शुकर पकड़ने गए थे शिकारी, जाल में फंस गया तेंदुआ
बिनौली (बागपत)। बरनावा वन्य क्षेत्र में फिर तेंदुए के होने की पुष्टि हो गई। बिनौली में शिकारियों ने सूकर को पकड़ने के जाल लगाया था, लेकिन जाल में तेंदुआ फंस गया। शिकारियों ने शोर मचाया तो आसपास के किसान मौके पर जमा हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों से जाल को दबाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

कृष्णा नदी के किनारे बिनौली और बरनावा गांव के वन्य क्षेत्र में शनिवार को बिनौली के किसान विनोद कुमार पुत्र सतपाल सिंह के खेत में शिकारियों ने जंगली सूकर को पकड़ने के लिए जाल लगाया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ईंख के खेत से निकला तेंदुआ जाल में फंस गया। तेंदुए को देखकर शिकारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गन्ना छील रहे विनोद अन्य किसानों के साथ मौके पर पहुंचे। किसान का कहना है कि तेंदुआ छटपटा रहा था। गांव में सूचना दी गई, जंगल में मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये से जाल को दबाने का प्रयास किया। गांव से पहुंचे युवकों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी, लेकिन इस बीच जाल को काटकर तेंदुआ बरनावा के जंगल में भाग निकला। पुलिस और वन विभाग की टीम देरी से मौके पर पहुंची। इसके बाद शिकारी भी अपना जाल लेकर चले गए। बड़ौत रेंजर मदन पाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


सुबह पकड़ा तेंदुआ, शाम को पहुंचा वन विभाग
बिनौली (बागपत)। बड़ौत से वन विभाग की टीम शाम करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। जबकि तेंदुआ यहां पर सुबह करीब 11 बजे पकड़ा गया था। वन रक्षक संजीव, वन रक्षक संजय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed