{"_id":"5bf70881bdec224176130e63","slug":"51542916225-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का निर्माण अधूरा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का निर्माण अधूरा, किसान परेशान
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। चौगामा नहर परियोजना बागपत और शामली सिंचाई विभाग में बांट दी। इससे चौगाना नहर पर संकट के बादल मंडराने लगे। नहर का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।
चौगामा नहर परियोजना का 1978 में शुभारंभ हुआ, लेकिन अभी तक निर्माण अधूरा पड़ा है। क्षेत्र का जलस्तर दिन प्रतिदिन गिर रहा है। अब नहर को बागपत और शामली सिंचाई विभाग में बांट दिया। नहर की टीकरी, निरपुड़ा, कुरथल शाखा में पानी शामली जनपद के लोई चैनल से दिया जाता हैै। चैनल से पांच किलोमीटर आगे बागपत जनपद का सिंचाई विभाग नहर की देखरेख करता है। इससे नहर के निर्माण में परेशानी होगी। इसे लेकर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसान धर्मपाल, नरेंद्र, मनोज, उपेंद्र, हरपाल आदि ने बताया कि नहर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ। समय पर इसकी सफाई नहीं हो रही है। पानी छोड़ते ही नहर जगह-जगह से टूट जाती है। किसान वर्षों से पानी की बाट जोह रहे हैं।