{"_id":"5ba69943867a557ffe03f845","slug":"51537644867-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को संरक्षण नहीं मिला, गंगा आज भी मैली : अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को संरक्षण नहीं मिला, गंगा आज भी मैली : अतुल प्रधान
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ साइकिल रैली पश्चिम के संयोजक अतुल प्रधान ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने झूठे वायदे किए। जो भी योजनाएं चलाई उसका लाभ किसी को नहीं मिला। गाय और गंगा माता की राजनीति की। गाय को संरक्षण नहीं मिला और गंगा आज भी मैली है। सभी परेशानियों का बदला जनता 2019 में भाजपा से जरूर लेगी।
सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रधान ने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए थे। जो योजनाएं उनकी सरकार में बनकर तैयार हो गई थी, उस पर भाजपा सरकार अपने नाम का पत्थर और फोटो लगाकर उद्घाटन कर रहे हैं। कहीं तो उनके बोर्ड हटाकर अपने लगा रहे हैं। भाजपा सरकार में गाय और गंगा की राजनीति की गई। यहां तक की गंगा मंत्रालय भी बना दिया। न तो गाय संरक्षित हुई और न ही गंगा की सफाई हुई। आवारा गोवंश किसानों को नुकसान पहुंचा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता का संदेश दे रहे, लेकिन कूड़ा निस्तारण का कोई प्लान नहीं है। आज तक एक भी ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगा। इसमें फिल्म स्टार और मंत्रियों को जिम्मेदारी दे रखी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार की घोषणा की, लेकिन नोट बंदी कर उससे ज्यादा को बेरोजगार कर दिया। किसानों का गन्ना भुगतान भी नहीं हो रहा है। सरकार भुगतान का ढिंढोरा तो पीटती है, लेकिन बकाया की बात नहीं करती। सपा के सत्ता में आने पर भाजपा राज के घपलों का खुलासा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। वहां से दिल्ली के जंतर मंतर पर समापन होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचेंगे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर, बिल्लू प्रधान, हाजी तराबूद्दीन, मनोज काका, डॉ. शकील अहमद, राजू प्रधान आदि मौजूद रहे।