{"_id":"5afdd5744f1c1be8408b6019","slug":"51526584692-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में कार्यों की समीक्षा की
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को सिंड आर सेटी प्रशिक्षण संस्थान की त्रिमासिक प्रथम बैठक हुई। इसमें कार्यों की समीक्षा की। संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने बताया कि संस्थान में युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल प्रशिक्षणार्थियों को दिए गए लाभ की समीक्षा की। कहा कि जो भी लाभार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उसे बैंक से लोन नहीं मिल रहा है उसकी पूरी मदद की जाए। बैंकर्स भी किसी भी तरह की फाइलों को न रोके । सिंड आर सेटी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने बताया कि विभिन्न तरह का प्रशिक्षण संस्थान में दिया जा रहा है। इसका लाभ युवाओं को पहुंच रहा है। नाबार्ड ने पुस्तक का विमोचन कराया। इसमें डीआरडीए के पीडी एमएल पटेल, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजू पीवी, डीउीएम नाबार्ड इंद्रमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन