{"_id":"5af5e0624f1c1bd5408b488e","slug":"51526063202-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में बनेगी लाइब्रेरी, बंदी पढ़ेंगे धार्मिक ग्रंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार में बनेगी लाइब्रेरी, बंदी पढ़ेंगे धार्मिक ग्रंथ
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कारागार के बंदी जेल की लाइब्रेरी में सुबह-शाम गीता, रामायण, कुरान और बाइबिल पढ़ेंगे। जल्द ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार की पहल पर पुस्तकालय खुलेगा, जिसमें धार्मिक ग्रंथ, सामान्य ज्ञान और अन्य ज्ञानवर्धक किताबें रखी जाएंगी। सोमवार से इसके शुरू होने की संभावना है।
शीघ्र ही जिला जेल की लाइब्रेरी में बंदी धार्मिक किताबों को पढ़ते नजर आएंगे। सभी धर्मों से संबंधित ग्रंथ पुस्तकालय में रखे जाएंगे। अन्य किताबें जिससे अपराधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े, वे सब जिला जेल की पुस्तकालय में बंदियों को मिलेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेल में जगह का चयन हो गया था। जो किताबें जेल की पुस्तकालयों में रखी जाएंगी, उसकी लिस्ट भी प्रशासन के पास पहुंच गई है। किताबों की संख्या 274 रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि लाइब्रेरी में ऐसी पुस्तकें रखी जाएं, जिसे पढ़कर बंदी अपराध का रास्ता छोड़ दें। पढ़ाई का शौक रखने वाले उम्रकैद और अन्य सजाएयाफ्ता बंदी इसका लाभ उठा सकेंगे। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि दो-चार दिन बाद लाइब्रेरी का उद्घाटन डीएम करेंगे। लाइब्रेरी के लिए 274 किताबें प्राप्त हो गई हैं। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।