फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डॉ.ओमवीर की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

डॉ.ओमवीर की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
डॉ.ओमवीर की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित एक क्लब में बड़ौत निवासी साहित्यकार और पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ ओमवीर की 5वीं और 6वीं पुस्तक कुछ ऐसे सवाल थे और यादें मेरा अनमोल खजाना का विमोचन किया गया।

पुस्तक का विमोचन कर डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि ओमवीर सिंह तोमर ने युवा राजनीति से लेकर आज तक जैसे-तैसे संघर्ष किया है। वैसे-वैसे उन्होंने कलम के माध्यम से उसे किताबों मेें सहजकर समाज को सौंपा है। इससे पूर्व ओमवीर तोमर की आपात काल जेल से लेकर आज तक चार किताबें प्रकाशित हो चुकी है। इन्हें उप्र हिंदी संस्थान ने सम्मानित किया है। तोमर ने इस अवसर पर कहा कि सच्चाई से जुड़ी जीवन की यादों और अपने जीवन संघर्ष को उन्होंने कविताओं और आत्मकथा मेें ढालने का प्रयास किया है। संचालन इतिहासकार अमित राय जैन ने किया। इस दौरान पूर्व एडीएम आरएस चाहर, पूर्व आईपीएस वीर बहादुर सिंह, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारी शिपेंद्र तोमर, वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर, सीताराम तोमर, मीर सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed