{"_id":"5ae8be614f1c1b6e098b7617","slug":"51525202529-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी पब्लिक स्कूल में 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी पब्लिक स्कूल में 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Updated Wed, 02 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मना। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। मेधावियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के निदेशक मंडल शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा एवं अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक राकेश शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सरस्वती मां की वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमेें सामूहिक नृत्य और छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, सर्व शिक्षा अभियान, अज्ञानता पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने दिशा, लक्ष्य, विधि, ऋषि, हर्ष, वंदना, कार्तिक, प्राची, उत्कर्ष, रूपल, अनु, विशाल, यश, मुस्कान, आयुषी, राधिका, रितु, शोभित आदि मेधावियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन दीपा चौहान और अनीता शर्मा ने किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।