{"_id":"5aad7eb24f1c1b71778b6075","slug":"51521319602-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में बूथ कमेटियों की गई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में बूथ कमेटियों की गई समीक्षा
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बिनौली गांव में शनिवार को भाजपा की कार्यशाला कार्यशाला में बूथ स्तर पर गठित कमेटियों की समीक्षा की और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभ पहुंचा है और पूर्व की सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन में विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनी है। भाजपा की प्रदेश सरकार के चलते प्रदेश से अपराधियों का सफाया हो गया है और योगी जी के राज में आम जनता को न्याय मिल रहा है। अध्यक्षता बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने की। संचालन महामंत्री राजीव धामा ने किया। इसमें सुधीर त्यागी, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, सत्यवीर सिंह, मास्टर अनीश कुरैशी, श्रवण गिरी, रवि पांचाल, योगेंद्र वैदिक, हरबीर सिंह, गौरव त्यागी, शिवकुमार सैनी, सरिता, राजबाला, प्रभा आदि रहे।