{"_id":"5aa821324f1c1bb9758b5357","slug":"51520967986-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कर्मी टूटे पुल का जायजा लेने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि कर्मी टूटे पुल का जायजा लेने पहुंचे
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर के टूटे पुल से संबंधित खबरों के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एक सप्ताह से पूर्वी यमन नहर पर बना पुल टूटा पड़ा है, जो आए दिन हादसों को दावत दे रहा है। सोमवार को बाइक सवार दंपति भी वाहन चालक को बचाने के चक्कर में पूर्वी यमन नहर में गिर गया था, हालांकि नहर में भी पानी नहीं था और नहर में रेत के कारण दंपति को ज्यादा चोट नहीं आई थी। इसके निर्माण कराने की मांग को लेकर लोग लगातार विभागीय अफसरों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो लोनिवि के अफसरों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को लोनिवि के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे पुल का संज्ञान लिया। कर्मचारियों के अनुसार जल्द ही पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।