{"_id":"5a4d35374f1c1b4f198b4b2d","slug":"51515009335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने पास की नेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने पास की नेट परीक्षा
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने पास की नेट परीक्षा
बड़ौत (बागपत)।
सीबीएसई की ओर से पांच नवंबर को आयोजित नेट की परीक्षा का मंगलवार रात रिजल्ट घोषित हो गया है। नगर और क्षेत्र की बेटियों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की तो परिजनों मेें हर्ष की लहर दौड़ गई ।
सीबीएसई ने गत पांच नवंबर को नेट परीक्षा कराई थी। जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा का मंगलवार रात परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षाफल में बिजरौल गांव की पारूल तोमर पुत्री वीरपाल ने अच्छे अंकों से पास की तो परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उधर, टयौढी गांव की आंचल शर्मा पुत्री ब्रहमपाल ने 58.29 प्रतिशत, वर्षा चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी किरठल ने 55.43 प्रतिशत, निधि तोमर पुत्री रमन कुमार बड़ौत ने 57.4 प्रतिशत, उमेश पुत्री हरपाल सिंह 47.43 प्रतिशत व मोनिका जैन पुत्री राजेंद्र निवासी बड़ौत ने 54 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नेट परीक्षा पास की। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।