{"_id":"5a0deb914f1c1b78548bd83b","slug":"51510861713-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते की पैमाइश करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते की पैमाइश करने पहुंची टीम
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नैथला के यमुना खादर में अवैध खनन होने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। प्रशासन ने खनन के जिस रास्ते की अनुमति दी है, उसकी पैमाइश की गई। डीएम भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि आवागमन के लिए नियमानुसार रास्ते की परमिशन दी। अवैध खनन करने की कोशिश की गई तो कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को लेखपाल विनोद कुमार और मुकेश खादर में पहुंचे और रास्ते का निरीक्षण किया। कानूनगो रोहित कुमार ने बताया कि हरियाणा की सीमा पर तारबंदी का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। जिस रास्ते की अनुमति है, इसके अलावा यूपी की सीमा में कोई छेड़छाड़ नहीं करने दी जाएगी। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि नैथला गांव में परिवहन के लिए रास्ता बनाने की अनुमति है। यदि कोई खनन करता है तो कार्रवाई की जाएगी।