{"_id":"5a089e224f1c1b72548bc9e6","slug":"51510514210-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ भेजते हैं नोटिस, हाजिर नहीं होते जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ भेजते हैं नोटिस, हाजिर नहीं होते जेई
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पांच गांव के प्रधानों से 20 प्रतिशत कमीशन मांगने की शिकायत की जांच डीडीओ ने शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी होने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। इससे जांच लटक गई है।
रटौल गांव की प्रधान नसरीन जाकिर, भेड़ापुर प्रधान ललित, विनयपुर प्रधान सतवीर, डगरपुर प्रधान पूनम और भागोट प्रधान अजीत ने डीएम को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता पर विकास कार्यों में 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। डीएम से प्रकरण की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रधानों की शिकायत पर सीडीओ को जांच के निर्देश दिए इसके बाद डीडीओ हुब लाल को जिम्मेदारी दी । उन्होंने अवर अभियंता को सात अक्तूबर और 17 अक्तूबर को नोटिस जारी कर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया। नोटिस जारी होने के बाद भी वह उपस्थित नहीं हुए। डीडीओ हुब लाल ने अवर अभियंता को अंतिम नोटिस जारी किया गया है।