{"_id":"690e46574c70562a3d08ef59","slug":"472-farmers-received-compensation-others-demanded-to-be-given-compensation-soon-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-141479-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 472 किसानों को मिला मुआवजा, अन्य को जल्द देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 472 किसानों को मिला मुआवजा, अन्य को जल्द देने की मांग
विज्ञापन
-रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने लखनऊ में राहत आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से मुलाकात की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यमुना में बाढ़ आने पर बर्बाद हुई फसल का सरकार ने मुआवजा देना शुरू कर दिया है। यहां अभी तक 472 किसानों को 42 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है और अन्य किसानों का मुआवजा अभी तक लटका हुआ है। इस मामले में रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने लखनऊ में राहत आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से मुलाकात करके सभी किसानों को जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
यमुना में बाढ़ आने पर 906 किसानों की 216 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई थी। प्रशासन ने इनको मुआवजा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। फसलों के बर्बाद होने पर 61 लाख 62 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना है। 472 किसानों को 42 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है तो 434 को 42 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इसको लेकर ही रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने लखनऊ में राहत आयुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से मुलाकात की और बाकी किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। इसपर राहत आयुक्त ने जल्द ही किसानों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।