फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   43 nomination papers sold

जिपं के सदस्य पद के 43 नामांकन पत्र बिके

Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
43 nomination papers sold
बड़ौत ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदते लोग। - फोटो : BARAUT
बागपत ब्लॉक में प्रधान के 57, क्षेत्र पंचायत के 14 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को पांचवें दिन जिला पंचायत वार्डों के 43 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिला पंचायत के वार्ड तीन, छह, नौ, 16, 17, 19 व 20 से शुक्रवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। बागपत ब्लॉक में प्रधान के 57, क्षेत्र पंचायत के 14 व ग्राम पंचायत सदस्य के 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

शुक्रवार को वार्ड एक, दो, चार, पांच, सात आठ, दस, 11, 12, 13, 14, 15, 18 के लिए 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इनमें वार्ड एक में एक, वार्ड दो में एक, वार्ड चार में चार, वार्ड पांच में चार, वार्ड सात में चार, वार्ड आठ में दो, वार्ड दस में दो, वार्ड 11 में दो, वार्ड 12 में चार, वार्ड 13 में सात, वार्ड में छह, वार्ड 15 में एक, वार्ड 18 में पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बागपत ब्लॉक में प्रधानी, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र खरीदे गए है। इनमें सरूरपुर कलां में प्रधान के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के नौ, सुल्तानपुर हटाना में प्रधान के तीन, बीडीसी के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के पांच, नौरोजपुर गुर्जर में प्रधान के 14, बीडीसी के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य के तीन, गाधी में प्रधान के सात, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के पांच, धनौरा सिल्वरनगर में प्रधान के 16, बीडीसी के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के तीन, मीतली रामपुर में प्रधान के सात, बीडीसी के एक, सूजरा में प्रधान के पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed