{"_id":"5cb23880bdec221425447d98","slug":"41555183744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में होगा खुलासा, गैस या कच्चे तेल का भंड़ार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में होगा खुलासा, गैस या कच्चे तेल का भंड़ार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। किरठल गांव में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाने से लोगों के बीच उत्सुकता है। शुरूआती जांच में पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच करने आई टीम का कहना है कि तेल या फिर कोई गैस हो सकती है। सोमवार को यहां पर टीम पुन: सैंपल लेने के लिए आएगी।
रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में किसान बाबू चौहान के खेत में कच्चे तेल का भंडार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एक सप्ताह पहले गांव पहुंची टीम ने किसान को बताया था कि सेटेलाइट से यहां पर तेल मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। टीम ने खेत के कोने पर करीब 170 फुट का बोर किया। बोर में धमाका कर यहां से सैंपल लेकर टीम दिल्ली लौट गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यहां पर या तो तेल का भंडार है या फिर कोई गैस है। इसकी जांच के लिए दोबारा से सोमवार को टीम आएगी और बड़ा बोरवेल कर यहां पर दोबारा से सैंपल लिया जाएगा।
किरठल में चर्चा का विषय बना बोरवेल
छपरौली। ओएनजीसी की टीम की ओर से गांव में खेत के किनारे पर किया गया बोरवेल चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि टीम कहकर गई है कि 90 फीसदी उम्मीद है कि यहां पर तेल का भंडार हो सकता है।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में नहीं मिला कभी भंडार
बागपत। पश्चिम यूपी में तेल के भंडार की जांच के कई मामले हैं। विभिन्न तेल कंपनियों की टीम किसानों के खेतों में जांच करती रही है। लेकिन अभी तक तेल का भंडार कहीं नहीं मिला है।