{"_id":"5aad7dc04f1c1bbc758b6162","slug":"41521319360-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की बेटी ने पास की गेट परीक्षा, हर्ष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की बेटी ने पास की गेट परीक्षा, हर्ष जताया
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील परिसर में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अधिवक्ता की बेटी के गेट की परीक्षा पास करने पर हर्ष जताया।
अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता सत्यपाल पंवार ने कहा कि आज बेटियां लड़कों से आगे निकलकर परिजनों का नाम रोशन कर रही है। हमें बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन फरवरी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईआईटी गुवाहटी द्वारा देशभर में ग्रेजुएट एप्टीदयूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट का आयोजन किया । इसमें बड़ौत तहसील के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की पुत्री मनीषा शर्मा ने ऑल इंडिया में 1915 रैंक हासिल कर परीक्षा पास की। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मनीषा ने कक्षा छह से 12 नवोदय विद्यालय सरफाबाद से की। बीएससी पीसीएम कालंदी देवी कॉलेज बड़ौत व एमएससी विवि से की। हर्ष जताने वालों में आनंद पाल, रोहित, सत्यपाल, धर्मवीर सिंह तोमर, मदन, अमित, पवन कुमार आदि रहे।