फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सघिंवली अहीर गांव में गंदगी को लेकर डीपीआरओ को नोटिस

सघिंवली अहीर गांव में गंदगी को लेकर डीपीआरओ को नोटिस

Tue, 27 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सघिंवली अहीर गांव में गंदगी को लेकर डीपीआरओ को नोटिस
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में गंदगी और जलभराव के बीच से बच्चों को स्कूल जाने मजबूर हैं। इसको लेकर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी ने गंभीरता से लिया जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस भेजकर गांव में गंदगी होने पर जवाब मांगा है। साथ ही कहा गंदगी के बीच बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। सिंघावली अहीर गांव में साफ सफाई न होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदगी और जलभराव के बीच ही बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। खासकर बच्चों के बीमारियों की चपेट में आने की सबसे ज्यादा डर है। इस मामले को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने गंभीरता से लिया है और जिला पंचायत राज अधिकारी को नोटिस भेजकर तलब किया है। न्यायपीठ के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने बताया कि गांव में गंदगी और जलभराव बीच ही बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इससे उनके बीमार होने का खतरा बना हुआ है। यह किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। गांव में सफाई कराना पंचायती राज विभाग का कार्य है। सफाई न होने के कारण बच्चों का हित प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में कार्रवाई कर जल्द अवगत कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया
चांदीनगर (बागपत)। चांदीनगर क्षेत्र के पांची में तालाब की गंदगी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान लाला ने बताया दस साल से तालाब की सफाई की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने डीएम से तालाब की सफाई और जल निकासी की मांग की। प्रधान लाला, कुल्लू, काले, विकास, नवाब, जुल्फिकार, बबलू त्यागी, विनोद, नदीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed