{"_id":"5a89d6464f1c1b805a8ba87b","slug":"41518982726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच घंटे रहा जाम
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को करीब पांच घंटे तक वाहन चालक और अन्य राहगीर जाम में फंसे रहे। वाहनों को निकालने के लिए कुछ लोगों की जमकर धक्का-मुक्की हुई और पुलिस के साथ भी राहगीर उलझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवागमन के लिए सुचारु किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर में जाम की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। रविवार को भी लोगों को हाईवे पर लगे पांच घंटे भीषण जाम से जूझना पड़ा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारेें लग गईं। इस कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इस दौरान वाहनों को निकालने को लेकर लोगों की आपस मेें जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं मरीज लेकर आ रही एंबुलेंस गाड़ी भी जाम में फंसी रही और मरीज को काफी पीड़ा उठानी पड़ी। बड़ौत मेें लगे भीषण जाम का मामला एसपी बागपत के यहां पर पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को फटकार लगाते हुए जाम खुलवाने के आदेश दिए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।