{"_id":"5a4d35304f1c1b0e788b6778","slug":"41515009328-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी ई-रिक्शा गड्ढे में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी ई-रिक्शा गड्ढे में पलटी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। झुंडपुर से दाहा गांव में सवारी लेकर आ रही ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इससे ई-रिक्शा में बैठी एक दो वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी।
झुंडपुर निवासी संजय की पत्नी पिंकी अपनी दो वर्षीय बच्ची परी का इलाज कराने दाहा गांव ई-रिक्शा में बैठकर आ रही थी। ई-रिक्शा में अन्य सवारी भी मौजूद थी। गांव से कुछ दूर रास्ते में ई-रिक्शा में सामने से आ रहे एक युवक की बाइक टकरा गई। इससे ई-रिक्शा सड़क की साइड में गड्ढे में गिर गई और इसमें सवार दो वर्षीय बच्ची परी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।