फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 thousand laid Daughter mortgage

40 हजार में रखी बेटी गिरवी

Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में सट्टे का कर्ज उतारने को एक बाप ने अपनी बेटी को सूदखोर महिला के पास गिरवी रख दिया। वह भी मात्र 40 हजार रुपये के लिए। इसकी सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। हालांकि रात तक अधिकारी ऐसी कोई जानकारी होने से ही इंकार करते रहे।
विज्ञापन

 

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली रोड के रहने वाला यह व्यक्ति सट्टा खेलने और शराब का आदि है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सट्टे में वह अपनी अधिकांश संपत्ति गंवा चुका है। उस पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। देनदार लगातार दबाव बना रहे है। इसी को लेकर परिवार में कलह भी रहती है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपनी 15 वर्षीय बेटी को क्षेत्र के ही पठानकोट मोहल्ले की एक महिला के पास 40 हजार रुपये में गिरवी रख दिया है।

विज्ञापन

 

महिला भी सूदखोरी का काम करती है। उसने व्यक्ति को एक माह का समय दिया है कि 40 हजार रुपये लौट दे और अपनी बेटी को ले जाए। खास बात यह है कि बेटी को गिरवी रखने के लिए क्षेत्र के ही कुछ लोग गारंटर भी बने है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मगर, मंगलवार की रात तक पुलिस अधिकारी इस तरह की घटना से इंकार करते रहे। इस संबंध में सीओ बड़ौत सीपी सिंह का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed