{"_id":"5b917ef6867a557ebd686b1c","slug":"31536261878-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिजली बिलों से लेकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को बिनौली बस स्टैंड पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड बिनौली पर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान शेलेंद्र ठाकुर ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग परेशान हैं। महंगाई से आम जनता आहत है। बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिये अभिशाप बनती जा रही है। नोटबंदी के कारण देश पहले ही बर्बादी के कगार पर आ गया है। ऊपर से जीएसटी ने व्यापारी वर्ग का चैन छीन लिया।
दौरान लोक सभा प्रभारी अनस सुल्तान, माजिद खान, राजेंद्र पंडित, राजीव शर्मा, मोमीन खान, पंकज पंडित, नौशाद सैफी, इमरान सैफी, गफ्फार खान, अनीस खान, वसीम अहमद, निसार खान, सतीश आर्य, इमरान खान, महताब, फारुख, सोमीन आदि शामिल रहे।