{"_id":"5b917d30867a557fee02577a","slug":"31536261424-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षणेतर कर्मचारियों को डीआईओएस दफ्तर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षणेतर कर्मचारियों को डीआईओएस दफ्तर पर धरना
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के बैनर पर कर्मचारियों ने डीआईओएस दफ्तर पर धरना दिया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। जिलाध्यक्ष रमेश चंद पांचाल ने बताया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, राज्य कर्मचारियों के समान अवकाश नकदीकरण, पुरानी पेंशन बहाल, लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन, परिचारकों की पूर्व की भांति भर्ती, वित्त विहीन विद्यालयों में सेवा नियमावली, दफ्तरी, लिपिक, प्रधान लिपिक पद पर पदोन्नति की दशा में पूर्व की भांति एक वेतनवृद्धि पदोन्नति तिथि से अनुमन्य करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि पूर्व निर्धारित समय पर की जाए। शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय से स्वर्गीय विजय मित्तल की पत्नी को एसीपी का लाभ दिया जाए। वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत अवैतनिक सेवाकाल का पूर्ण वेतन नियमानुसार निष्पक्ष जांच कराकर दिलाया जाए। इन मांगों को लेकर मेरठ में आठ सितंबर को धरना होगा। इसमें प्रदीप कुमार, भरत सिंह धामा, गजेंद्र शर्मा, तेजपाल सिंह, योगेंद्र त्यागी, हरेंद्र सिंह, वीर सैन, देवेंद्र, धर्मपाल सिंह, निगम कुमार, दिनेश सिंह ढाका, समंदर सैन, सचिन कुमार, अशोक यादव, सुरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन