{"_id":"5a4d370f4f1c1b35198b4a92","slug":"31515009807-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद नहीं सुचारू की टीकरी सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन के बाद नहीं सुचारू की टीकरी सीएचसी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आंदोलन के बाद भी कस्बा टीकरी में सीएचसी को नहीं चलवाया। बुधवार को आपकी अपनी समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। समिति के अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया सीएचसी को चलवाने की मांग को लेकर 11 से 20 नवंबर तक धरना दिया । 21 नवंबर को भूख हड़ताल की। 24 नवंबर को एसडीएम बड़ौत पांच चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट, दो वार्ड ब्वाय, दो सफाई कर्मी एवं दस बेड देने के लिए लिखित आश्वासन दिया। आज तक भी सीएचसी को सुचारु नहीं करवाया । लोगों को स्वास्थ्य उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एडीएम लोकपाल सिंह से कार्रवाई की मांग की। अवगत कराया कि सीएचसी शुरू नहीं हुई तो दोबारा से आंदोलन किया जाएगा एडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विकास, दीपक, आनंद प्रकाश, शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन