{"_id":"605cd18f8ebc3e593a189a15","slug":"25-thousand-prize-vehicle-thief-caught-baghpat-news-mrt531632897","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी वाहन चोर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी वाहन चोर दबोचा
विज्ञापन
ट्रक चोरी में फरार चल रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ट्रक चोरी में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी वाहन चोर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए है।
कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि वाहन चोरी के अलावा अन्य मुकदमों में इंतजार पुत्र रमजान निवासी कासिमपुर खेड़ी थाना रमाला वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर वंदना चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंतजार के खिलाफ कोतवाली बागपत में चार, बड़ौत कोतवाली में दो, सिंघावली अहीर में एक और हरियाणा में भी एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए है।
-------------------
45 पव्वे के साथ गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि काठा से आरोपी विनोद पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
-----------------
पुलिस ने दो जिला बदर दबोचे
छपरौली। थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला बदर होने के बाद भी अपने घरों पर रह रहे पिंटू निवासी सिनौली और आदित्य उर्फ घून्नर निवासी हेवा को गिरफ्तार किया गया है।