फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand farmers are in trouble due to drying of Rajbhe

गर्मी में पानी की कमी से सूखे रजबहें, 25 हजार किसानों के लिए फसलों की सिंचाई का संकट

Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
25 thousand farmers are in trouble due to drying of Rajbhe
सूखा पडा बिजवाडा रजबहा - फोटो : BAGHPAT
बिजवाड़ा व चौहल्दा रजबहों में पानी नहीं आने से सिंचाई न होने से सूख रही खेतों में खड़ी फसलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। बिजवाड़ा व चौहल्दा रजबहों में पानी नहीं आने से 25 हजार किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट है। इससे गन्ना व ज्वार की फसलें सूख रही हैं। किसानों को सिंचाई के लिए ईंजन व नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे भी संकट का समाधान नहीं हो पा रहा है।
बिजवाड़ा रजबहे से क्षेत्र के जिवानी, कन्डेरा, अशरफाबाद थल, कासिमपुर खेड़ी, बिजरौल, माजरा, आचार्य खेड़ी समेत अन्य गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। किसानों ने बताया कि रजबहे से करीब 30 किमी क्षेत्र के 25 हजार से अधिक किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। किसान मनोज, संजीव, बिजेंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार, उमा तिवारी, राधेश्याम, लालसिंह, अखिलेश आदि का कहना है कि काफी समय से रजबहे में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे ज्वार, गन्ने व अन्य फसलें भी सूखने लगी हैं। किसान पंपिंग सेट एवं नलकूपों से सिंचाई करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल्द नहर की सफाई कराकर रजबहे में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गंदगी से अटा चौहल्दा का रजबहा
पूर्वी यमुना नहर से जुड़ा चौहल्दा गांव का रजबहा गंदगी से अटा है। इसमें सिंचाई के लिए पानी नहीं आने से बसी, पाबला, सूरजपुर महनवा, बली, मेवला, गाधी, ब्राह्मण पुट्ठी व खेकड़ा के किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर गांवों का गंदा पानी भी रजबहों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबहों में जल्द छोड़ा जाए पानी
रजबहों से खेतों में सिंचाई सस्ती होती है, जबकि अन्य स्रोत से सिंचाई महंगी होती है। रजबहे में पानी की समस्या के कारण किसानों की जेब पर ज्यादा भार पड़ रहा है।-दीपक कुमार, किसान चौहल्दा
समस्या से जूझ रहे किसान
नहरों, रजबहों में पानी की कमी से सबसे ज्यादा किसान को जूझना पड़ रहा है। रजबहों की सफाई कराकर जल्द पानी छोड़ा जाए। जिससे किसान अच्छे से फसल की बुआई कर सके।-देवेंद्र कुमार, किसान कंडेरा

पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं आने से बिजवाड़ा व चौहल्दा जिबहे में पानी नहीं छोड़ा गया। फसलों की सिंचाई के लिए जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा और टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। उत्कर्ष भारद्वाज, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed