{"_id":"5bcf78d0bdec2269bf7d6fbb","slug":"21540323536-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थदर्शी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थदर्शी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
कस्बा दोघट और आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर दुर्गा मंदिरों में चतुर्थ दर्शी पर मेलों के आयोजन किए। मेले में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
कस्बा दोघट की पट्टी खोखरा में स्थित शिव दुर्गा मंदिर में चतुर्थ दर्शी पर आयोजित मेला में दोघट, गांगनौली, निरपुड़ा, नांगल भगवानपुर, इदरीशपुर, टीकरी, कान्हड़, पलड़ी, दाहा, चित्तम खेड़ी आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। उन्होंने माता रानी को चांदी का छत्र, नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाया। क्षेत्र में इसके अलावा आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर भी दुर्गा मंदिर मेला में पुसार, इदरीशपुर, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, बामनौली आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। श्रद्धालुओं ने मेले में सजी दुकानों से सामान की खरीदारी भी की। वहीं दोघट शिव दुर्गा मंदिर के पुजारी बलराम पांडे ने बताया कि दुर्गा माता के मंदिर में जो भी भक्त प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगते हैं, देवी मां उनकी मुराद पूरी करती हैं। मेले में विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, अजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, नीरज कुमार, मनोज कुमार, लोकेश शर्मा आदि सहयोग रहा। उधर, झुंड़पुर गांव में दुर्गा मंदिर पर यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। इसमें ग्राम प्रधान संजीव कुमार, देशपाल शर्मा, रणकुमार, जयंत चौधरी, रामपाल, सत्य कुमार आदि रहे।