फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भड़ल में 87 इकार्ई संचालकों को नोटिस जारी

भड़ल में 87 इकार्ई संचालकों को नोटिस जारी

Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भड़ल में 87 इकार्ई संचालकों को नोटिस जारी
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में संचालित चर्म शोधन इकाइयों को बंद करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ के एसडीओ ने 87 इकाई संचालकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने प्रदूषण बोर्ड लखनऊ को जल प्रदूषण एक्ट के तहत 33ए की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है। वहीं गांव में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर दोनों पक्षों का बुधवार को भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ के एसडीओ मुकेश त्यागी टीम के साथ भड़ल गांव पहुंचे और चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि गांव में संचालित चर्म शोधन इकाइयों को बंद कराने के लिए 87 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि वे 15 दिनों के अंदर इकाइयां बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण बोर्ड लखनऊ को जल प्रदूषण एक्ट के तहत 33ए की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। इस मौके पर उनके साथ नायब तहसीलदार नसीम अहमद, एसआई भगवत सिंह, सोमपाल सिंह, दीपक कुमार, कृष्णपाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं चर्म शोधन इकाइयों के विरोध में ग्रामीणों के धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 36 दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं, लेकिन डीएम ने आज तक गांव पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली। एसडीएम बड़ौत एक रात गांव में सो कर देखे कि ग्रामीण किस तरह अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इकाइयों को जल्द से जल्द गांव से बाहर कराया जाए। इस मौके पर ब्रह्म सिंह, जितेंद्र, प्रवेंद्र, महिपाल, रामपाल, विक्रम, ब्रहम सिंह, भोपाल, नरेश आदि रहे। वहीं इकाई संचालकों का भी धरना जारी रहा। इस मौके पर बाबूराम, ऋषिपाल, रविंद्र, तेजपाल, रामकुमार, चरण सिंह, जगपाल, सोना, संतोष, श्यामो, शीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed