फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी बनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत

टटीरी बनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत

Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
टटीरी बनेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में अग्रवाल मंडी टटरी को शामिल किया। इस योजना के तहत कस्बे में विकास कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए डीपीआर तैयार कराई जाएगी। सरकार के टटीरी नगर पंचायत को योजना में शामिल करने से लोगों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रत्येक जिले में एक आदर्श नगर पंचायत बनाने का फैसला किया । कैबिनेट में मंजूरी के बाद शासन ने योजना के नियमों के मुताबिक नगर पंचायतों का विवरण भेजा। अग्रवाल मंडी टटीरी का चयन पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में किया गया है। आदर्श नगर पंचायत योजना में आने के बाद टटीरी कस्बे में पक्की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। नए सिरे से विद्युतीकरण होगा। सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को बढ़ावा दिया जाएगा। ई-चौपाल की सुविधा की जाएगी। साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उपज के लिए प्रोत्साहन के लिए बढ़ाया देने की योजना है । इसके अलावा स्वयं सहायता समूह का निर्माण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है उद्देश्य
लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना।
आर्थिक और सामाजिक विकास।
प्राकृतिक संसाधनों में सुधार की कवायद।
शहरों जैसी तमाम सुविधाएं कसबा स्तर पर।
भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ।


यह मिलेगी जरूरी सुविधाएं
आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने से अग्रवाल मंडी टटीरी में जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। आंगनबाड़ी केंद्र, शुद्ध पेयजल, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, घरेलू कचरे के लिए गाड़ी, चौपाल, घरेलू सब्जी उत्पादन को बढ़ावा, पुस्तकालय, बीपीलए परिवार को आर्थिक सहायता के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले और खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टटीरी को होगा लाभ
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि योजना में चयन से नगर पंचायत क्षेत्र को लाभ होगा। सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ होगा।


डीपीआर की प्रक्रिया शुरू
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानि डीपीआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों को शासन की योजना में शामिल करने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed