फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कोई भी लेखपाल जमा नहीं करेगा बस्ता : विवेक कुमार

कोई भी लेखपाल जमा नहीं करेगा बस्ता : विवेक कुमार

Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोई भी लेखपाल जमा नहीं करेगा बस्ता : विवेक कुमार
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बस्ते जमा करने के बयान से जिले के लेखपालों में हलचल पैदा हो गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा वह किसी भी कीमत पर बस्ते जमा नहीं करेंगे। हाईकमान के आदेश पर ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जिले के लेखपाल आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में अनिश्चित हड़ताल शुरू कर रखी है। इससे लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित हो गए है। सबसे ज्यादा परेशानी आय, निवास और जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों को हो गई है। लेखपालों की हड़ताल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बयान दिए लेखपाल हड़ताल खत्म नहीं करते हैं तो बस्ते जमा कराएं। इस बयान से लेखपालों में भूचाल आ गया। लेखपाल संघ के जिला मंत्री विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में लेखपाल किसी भी कीमत पर बस्ते जमा नहीं करेंगे। जब तक उन्हें हाईकमान से कोई पत्र नहीं मिलता है, उनकी इसी प्रकार से हड़ताल जारी रहेगी। मुख्यमंत्री के बयान से कोई भी लेखपालों बस्ते जमा करने वाला नहीं है। जिले के संगठन में एकता है और यह आगे भी जारी हरेगी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि लेखपाल अपने जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। हाईकमान से जो भी फैसला लिया जाएगा उस पर कार्य करते रहेंगे। इसमें सौरण सिंह यादव, विनोद कुमार, सुशील शर्मा, विवेक शर्मा, कुलदीप, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद वर्मा, जितेंद्र, महकार सिंह, बलबीर, रवि कुमार, सुरेश चंद शर्मा, आनंद शर्मा, सुंदरलाल, वरूणवेश, कालीचरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान संगठन ने दिया समर्थन
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में चल रहे लेखपालों के धरने को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का समर्थन मिला। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि जायज मांग को लेकर हड़ताल पर है। सरकार को उनकी सभी मांगों को पूरा करना चाहिए। वहीं जिले के फार्मेसिस्ट संघ का भी हड़ताल को समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed