{"_id":"5a3d54b34f1c1b0d788b46a1","slug":"21513968819-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसे में दंपति समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसे में दंपति समेत पांच घायल
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हादसे में दंपति समेत पांच घायल
अमीनगर सराय। पूठड गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन युवक घायल हो गए। वहीं पिलाना रोड पर रोशनगढ़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गया।
डौलचा गांव निवासी सुरेंद्र एवं मदन कस्बा अमीनगर सराय में किसी काम से आए थे। वे यहां से अपने घर बाइक पर लौट रहे थे। जैसे ही पूठड गांव में पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस पर वेद कुमार और उनकी पत्नी सवार थीं। महिला को छोड़कर तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा नैथला निवासी मनोज अपनी पत्नी के साथ पिलाना-बंथला मार्ग पर रोशनगढ़ के पास से गुजर रहा था, तभी पिलाना की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दपंति घायल हो गया। राहगीरों ने उनको पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया।
हादसा होने से बचा
बागपत। सोनीपत के खेवड़ा निवासी सोहनपाल, ट्रैक्टर लेकर बागपत की ओर आ रहा था। जैसे ही सोनीपत-बहालगढ़ मार्ग पर निवाड़ा मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से उसके ट्रैक्टर की टक्कर होने से बच गई। आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।