{"_id":"59f77e9a4f1c1bcf538b9ede","slug":"21509392026-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला मिल ने शुरू की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला मिल ने शुरू की पेराई
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल का पेराई सत्र हवन के बाद शुरू हो गया है। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों की अनदेखी नहीं की जाएगी। रमाला मिल की क्षमता वृद्धि कराई गई है।
सोमवार को मिल परिसर में हवन किया । केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, मिल के प्रबंधक एसकेएस चौहान, वाइस चेयरमैन के पति एवं भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, मुख्य गन्ना अधिकारी सीपी सिंह ने हवन में आहुति डाली। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने केन में गन्ना डालकर मिल का शुभारंभ किया। इंडेंट जारी होने के बाद किसान भी गन्ना लेकर पहुंचने शुरू हो गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता है। गन्ने का भाव बढ़ाया गया है, यही नहीं इस बार किसानों को किसी परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। सतेंद्र तुगाना ने कहा कि किसान हित में सरकार ने सराहनीय कदम उठाए हैं। हवन सहदेव शास्त्री ने कराया।
चालू पेराई सत्र में सबसे पहले गन्ने की बुग्गी लेकर पहुंचे विनोद पुत्र ओमकार निवासी रमाला और गन्ने की ट्राली लेकर आए यामीन पुत्र गबरु निवासी असारा को पगड़ी पहनाकर और नगदी देकर सम्मानित किया। उधर, मिल 18 फुट लंबाई के गन्ने को पैदा करने वाले हिम्मतपुर सूजती के किसान को भी सम्मानित किया। इस दौरान रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, राजवैध आर्य, वीरेंद्र पाल कंडेरा, मनोज कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह राजपाल सिंह डायरेक्टर, संजीव चौहान, वीरेंद्र पाल सिंह, नरेश पाल, सोमपाल सिंह, सुधीर मान, विवेक चौधरी, जयकरण सिंह, वेदपाल, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, महावीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
बागपत मिल में तीन नवंबर से शुरू होगी पेराई
बागपत। बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र तीन नवंबर से शुरू होगा, जबकि मलकपुर चीनी मिल का पेराई सत्र पहले ही 23 अक्तूबर से शुरू हो चुका है।