{"_id":"5c9fc3f2bdec2213f8016cc9","slug":"201553974258-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलने लायक नहीं रही क्षेत्र के सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलने लायक नहीं रही क्षेत्र के सड़के
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी के चलते नगर व क्षेत्र की सड़के चलने लायक नहीं रही। सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे बने हैं, इस कारण आए दिन क्षेत्रवासियों के साथ सड़क हादसे हो रहे हैं, इससे लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। लोगों का मानना है कि मतदान के दिन सड़क के गड्ढे मुद्दा बन सकता है, जो केन्द्र व प्रदेश सरकार पर भारी पड़ सकता है।
यदि आप बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग की बात करें तो इस मार्ग पर दोनों ओर जलालपुर, खड़खड़ी, बिजरौल, बामनौली, आदमपुर, पुसार, दोघट, कान्हड़, दाहा, भड़ल सहित दर्जनों गांव पड़ते हैं। इस मार्ग से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं, क्योंकि हरिद्वार जाने के लिए भी यह सबसे छोटा मार्ग है, मार्ग में बने गहरे-गहरे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं, क्योंकि मार्ग में बने गड्ढों को बचाने के लिए वाहन चालक अपनी साइड से दूसरी साइड पहुंच जाता है, इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य मुख्य मार्ग भी काफी जर्जर हो चुके हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। क्षेत्रवासी रूपेंद्र, प्रधान रविंद्र, विनीत, बसंत, मिंटू, अरुण, अनुज, अखिलेश ने कहा चुनाव से पूर्व प्रतिनिधि विकास कराने के लिए तमाम वायदे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता से बात करना भी पसंद नहीं करता। उनका मानना है कि ये मुद्दे मतदान के लिए लोगों के जहन में होंगे, जो चुनाव को काफी प्रभावित करेगा।