{"_id":"5c75981bbdec22089f03c729","slug":"201551210523-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम अन्नु बोली, पापा आकर मुझे ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम अन्नु बोली, पापा आकर मुझे ले जाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छह माह पहले शामली में अपने परिजनों से बिछड़ी मासूम अन्नू खुद को खेकड़ा की बता रही है। इस समय राजकीय बाल गृह रामपुर में रह रही अन्नू ने सीडब्ल्यूसी के माध्यम से अपने परिवार के पास पहुंचने की इच्छा जताई है। सीडब्ल्यूसी ने जिला बाल संरक्षण इकाई को उसके परिजनों को तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
29 सितंबर 2018 में राजकीय रेलवे पुलिस शामली ने चार वर्ष की बच्ची अन्नू को शामली की न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया । उस समय अपने माता-पिता का नाम व पता नहीं बताने पर सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को राजकीय बाल गृह बालिका रामपुर में भेजा। बाल गृह में अधीक्षक द्वारा बच्ची की काउंसिलिंग कराई तो उसने अपना नाम अन्नू, पिता का नाम धर्मवीर, मां का नाम मनोज, बहन का तनु व भाई का नाम अंश निवासी खेकड़ा जनपद बागपत बताया। इस पर सीडब्ल्यूसी शामली ने बागपत सीडब्ल्यूसी से संपर्क करके अन्नू के परिजनों का पता लगाने का अनुरोध किया। न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने मासूम बच्ची के परिजनों को तलाशने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई, नगर पालिका अध्यक्ष खेकड़ा, एएचटीयू प्रभारी बागपत, एसएचओ खेकड़ा और बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए हैं ताकि बच्ची को उसके परिवार को सौंपा जा सके।