फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी पर हमले में दो भाइयों को पांच साल की सजा

एसपी पर हमले में दो भाइयों को पांच साल की सजा

Tue, 26 Feb 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
एसपी पर हमले में दो भाइयों को पांच साल की सजा
बागपत। नैथला मार्ग पर ढाई साल पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार के ईनामी रहे दो बदमाशों को पकड़ा। मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी और सीओ की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी । इस मामले में दोनों आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई। एडीजे द्वितीय फास्ट ट्रैक आबिद समीम की कोर्ट में फैसला सुनाया।
विज्ञापन

अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनुज ढाका ने बताया कि 24 सितंबर 2016 को नैथला मार्ग पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई । पुलिस ने 50-50 हजार के ईनामी रहे हरिदत्त और ओम दत्त पुत्र बाबूराम निवासी पिलाना को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के समय तत्कालीन एसपी पूनम और सीओ श्वेताभ पांडेय की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। पुलिस को दोनों बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई। एसपी पूनम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों आरोपी उच्चतम न्यायालय से सजायाफ्ता थे और जमानत पर बाहर आए हुए थे।
विज्ञापन

कोर्ट ने उनके वारंट जारी कर दिए लेकिन वे पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से एपी सहित साल गवाह पेश किए । यह मामला एडीजे द्वितीय फास्ट ट्रैक आबिद समीम की कोर्ट में चला। सोमवार को मुकदमे में सुनवाई हुई। दोनों पर दोष सिद्ध हो गया। दोनों अभियुक्तों को धारा 307 में पांच-पांच साज की सश्रम कारावास एवं दस-दस हजार रुपये का जुर्माना व 25 आर्म एक्ट में एक-एक साल की सजा व पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed