{"_id":"5c64721bbdec224dce166dbe","slug":"201550086683-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों ने प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। सूचना मिलते ही एडीएम, एएसपी, सीओ और एआरटीओ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को समस्या का हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जिले में ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग को लेकर जिले के ट्रांसपोर्टर कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां नारेबाजी कर धरना शुरू कर दी। उन्होंने कहा मांग को लेकर कई माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ओवरलोड वाहन जिले से होते हुए दिल्ली, मेरठ और अन्य जगह पहुंच रहे हैं। गौरीपुर बॉर्डर, पेरिफेरल हाईवे, ककड़ीपुर बार्डर, टांडा बार्डर से होते हुए बागपत में ओवरलोड वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इससे जिले की सड़कें टूट रही है। ओवर लोड वाहनों के कारण सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि एआटीओ सहित अन्य अधिकारियों की लोकेशन बताने वाला गिरोह भी सक्रिय है। प्रशासन को उसकी जानकारी भी है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ट्रांसपोर्टरों का कलक्ट्रेट में धरना शुरू होने की सूचना मिलते ही सीओ बागपत दिलीप सिंह और एआरटीआई प्रवर्तन सुभाष सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। इसके बाद एडीएम अनिल कुमार मिश्रा और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें समझाकर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद आंदोलनकारी धरना खत्म करने पर तैयार हुए। इस दौरान रामहरि, प्रवेश धामा, सुनील तोमर, बिजेंद्र, चाहीराम, संजीव मान, कृष्ण राणा, जयवीर, पंकज, देवेंद्र, ओमपाल, जितेंद्र, हरबीर, शिवकुमार, गजेंद्र आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों की जांच करेंगे गाजियाबाद और हापुड़ के एआरटीओ
बागपत। शामली में ओवरलोड वाहनों की शिकायत परिवहन मंत्री से की। इसके बाद उन्होंने इस पर रोष व्यक्त किया और जनपदों में ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देशित किया।
उप परिवहन आयुक्त मेरठ संजय माथुर ने बागपत और शामली में ओवरलोड वाहनों की जांच पड़ताल के लिए दूसरे जनपदों के एआरटीओ और अन्य अधिकारियों को जांच पड़ताल करने के लिए जिम्मेदारी दी है। बागपत में राकेंद्र कुमार सिंह एआरटीओ प्रवर्तन, प्रवीण शंकर राय एआरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, एआरटीओ बागपत सुभाष राजपूत, मनोज कुमार यात्रीकरण अधिकारी हापुड़ को जिम्मेदारी दी । शामली में एआरटीओ प्रवर्तन मेरठ दिनेश कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मुजफ्फरनगर, यात्रीकर अधिकारी एआरटीओ कार्यालय सहारनपुर राकेश मोहन, एआरटीओ प्रवर्तन शामली मुंशीलाल को जिम्मेदारी दी। उक्त अधिकारियों ने बुधवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। 15 फरवरी तक जिले में लेकर ओवरलोड वाहनों के संबंध में जांच करेंगे। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि टीम ने बागपत में पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।