फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जल भराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जल भराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जल भराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

औढ़ापुर और धनौरा सिल्वर नगर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जल भराव की समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में समस्या के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा।
औढ़ापुर गांव के ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण तीन-चार सालों से ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए बनाया जा रहा नाला ठेकेदार ने कहीं नीचा तो कहीं ऊंचा बना दिया है, जिससे जल भराव की समस्या और भी गंभीर हो गई है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की मांग की और तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उधर, धनौरा सिल्वर नगर गांव में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दो दशक से जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिना बरसात के ही गांव की गलियों मेें हर समय एक से दो फुट तक गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और युवतियों को गंदे पानी में से ही आना-जाना पड़ रहा है, इससे वे संक्रामक रोग की चपेट मेें आ रहे हैं। इनमें मनीष, दीपक, रामबीर, रोहित कुमार, पवन कश्यप, पप्पू कश्यप, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, प्रमेंद्र, पप्पन कुमार, चंद्रपाल सिंह व अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed